Crime

कोठीभार के सबया बढ़या सिवान में फंदे से लटकती मिली नव युवक की लाश

महाराजगंज। जनपद के कोठी भार थाना क्षेत्र के सबया बढ़या गांव के बीचो-बीच सिवान में एक नवयुवक की लाश शीशम के पेड़ में फांसी के फंदे से लटकती हुई मिली । यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाना कोठीभार को दिया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष धनवीर सिंह,हल्का दरोगा दिनेश कुमार पांडेय, मय फोर्स शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरवाया जिसके बाद उक्त शव की पहचान ग्रामीणों द्वारा सबया निवासी मनीष पुत्र साधु शरण विश्वकर्मा उम्र 17 वर्ष के रूप में हुई। जो कल शाम को ही घर से निकला था जिसकी खोजबीन परिजन कर रहे थे कि तड़के सुबह उक्त घटना की सूचना मिली। वही ग्रामीणों व परिजनों ने बताया कि उक्त लड़के का दिमागी हालत ठीक नहीं था। कई बार टाइफाइड के चपेट में आने से मानसिक रूप से अर्ध विक्षिप्त चल रहा था। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज कर मौत के कारण का पता लगाने में जुट गई।

Related Articles

Back to top button