UP Live

पुल का एप्रोच क्षतिग्रस्त,हादसे की आशंका

महराजगंज। जनपद के ठूठीबारी कोतवाली अंतर्गत गडौरा बाजार से लक्ष्मीपुर खुर्द जाने वाले मार्ग पर भौरहिया नाले पर बने पुल का एप्रोच एक तरफ धंस गया है। जिससे बड़े हादसे की आशंका लोगों को सता रही है। इस मामले में सम्बंधित जिम्मेदार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं। अगर समय रहते पुल के एप्रोच की मरम्मत नही की गई तो यहां कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। इस सड़क पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में छोटे, बड़े वाहन आते-जाते हैं। दिन में तो यह एप्रोच दिखाई देता है, लेकिन रात के समय में दिखाई न देने के कारण कभी भी हादसा हो सकता है। लोगों का कहना है कि शिकायत के बावजूद पीडब्लूडी विभागपुल के एप्रोच की मरम्मत के प्रति उदासीन है।

पुल का एप्रोच क्षतिग्रस्त,हादसे की आशंका
पुल का एप्रोच क्षतिग्रस्त,हादसे की आशंका

Related Articles

Back to top button