Sports

जमशेद की आलराउंड बेहतर प्रदर्शन की बदौलत रांची को दो विकेट से पराजित दुद्धी सेमीफाइनल में

18 को सेमीफाईनल में दुद्धी की सीनियर टीम से भिड़ेगी जूनियर टीम:मैन ऑफ द मैच बने दुद्धी के जमशेद खान.

दुद्धी, सोनभद्र। 37वें अंतरराज्जीय क्रिकेट टूर्नामेंट के 15वें मैच में दुद्धी ए की टीम ने रांची को एक रोमांचक मुकाबले में दो विकेटों से हराकर सेमीफाइनल चक्र में प्रवेश कर लिया। एक विकेट व 51 रन बनाने वाले दुद्धी के खिलाड़ी जमशेद खान की मैच जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका रही। मैच की बावत जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष जबीं खान ने बताया कि मैच का टॉस दुद्धी ए के कप्तान निशांत मोहन ने जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। रांची की टीम निर्धारित 20 ओवर में अपने सात विकेट खोकर 208 रनों का स्कोर खड़ा किया।

उद्घाटन बल्लेबाज धनंजय ने चार छक्के व सात चौकों की मदद से सर्वाधिक 60 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कुमार सानू ने 47, विजय ने 28 व आनंद ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए दुद्धी के खिलाड़ियों में नागेंद्र ने दो, अयाज, जमशेद व अयान ने एक-एक विकेट हासिल किया।दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी दुद्धी की टीम 18.1 ओवर में अपने आठ विकेट होकर खोकर जीत के निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर लिया। मध्यमक्रम के उपयोगी बल्लेबाज जमशेद खान ने छह छक्कों और तीन चौकों की मदद से शानदार सर्वाधिक 51 रनों की अर्धशतकीय पारी उस समय खेली जब उनकी टीम मुश्किलों से दो-चार थी। इसके अलावा सनी ने एक छक्का और तीन चौकों की मदद से 26, कप्तान निशान्त मोहन ने तीन छक्के व एक चौके की मदद से 25 रन, निशांत जौहरी ने एक छक्का तीन चौकों की मदद से 24 रन, रितेश व रेहान खान ने 12-12 तथा रिज्वानुद्दीन ने नाबाद 10 रन बनाए।

रांची के गेंदबाजों में प्रभात ने तीन, अमन ने दो तथा दीपक व आर दुबे ने एक-एक विकेट हासिल किया। टीम में शानदार अर्धशतक की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाने वाले दुद्धी के जमशेद खान को मैन ऑफ द मैच घोषित कर मुख्य अतिथि वेटरन खिलाड़ी अनिल जायसवाल के हाथों पुरस्कृत किया गया। मैच के अंपायर रजत राज व अंकुर बच्चन थे। कमेंट्री मोहम्मद शमीम अंसारी, सलीम खान व सुनील जायसवाल तथा स्कोरिंग राजू शर्मा ने किया। सेमीफाइनल मुकाबले में 18 जनवरी को दुद्धी की सीनियर व जूनियर टीम आमने-सामने होंगी। सोमवार को मकर संक्रांति पर्व के मद्देनजर विश्राम का दिन रखा गया है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button