Sports

देश में खेलो इंडिया के हजार केंद्र खोले जायेंगे: ठाकुर

लखनऊ : केन्द्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश में अगले तीन महीने के भीतर खेलो इंडिया के एक हजार केंद्र खोले जाएंगे और इन केंद्रों पर राष्ट्रीय एथलीट खिलाड़ियों को नौकरी दी जाएगी। ठाकुर ने यहां केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2013 में खेलों का बजट जो कि सिर्फ 864 करोड़ रुपए था उसे तीन गुना बढ़ाकर 2400 करोड़ कर दिया है। खेलो इंडिया, यूथ गेम्स, यूनिवर्सिटी गेम्स और विंटर गेम्स प्रधानमंत्री की सोच है। खेलो इंडिया के बजट में 400 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी की गई है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं की खेलों में प्रतिभागिता बढ़ी है। मीराबाई चानू और पीवी सिंधु ने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश की लड़कियों और महिलाओं को खेल के क्षेत्र में और अच्छा करने के लिए प्रेरित किया है।उन्होंने कहा कि हमारी बेटियों ने टोकियो और रियो ओलंपिक में देश को पदक दिलाकर गौरवांवित किया है। खेलो इंडिया व सांसद खेल प्रतियोगिता जैसे आयोजनों से खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन कर खिलाड़ियों को प्रोत्साहन किया जा रहा है।

उन्होने कहा कि खेलो इंडिया के माध्यम से देश की खेल प्रतिभाओं को निखारने का काम किया जा रहा है। यही कारण है कि अब हमारे देश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में तिरंगा फहरा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में खेलों के विकास को लेकर जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने किया वह पहले कभी नहीं हुआ। पिछले बार के यूथ गेम्स जो हरियाणा में हुए थे, उसमें 12 रिकॉर्ड टूटे थे। इस बार 12 खिलाड़ियों ने 25 नेशनल रिकॉर्ड तोड़े,जिसमें से अधिकतर रिकॉर्ड महिला खिलाडियों ने तोड़े है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button