State
बनारस में कानून व्यवस्था ठीक – मुख्यमंत्री
बनारस में कानून व्यवस्था में अच्छा काम किया है – मुख्यमंत्री
महिला अपराध में जीरो टॉलरेंस हो
लोगों को सीएए, एनआरसी, एनपीआर के बारे में सही स्थिति बताएं
अराजकता का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किया जाए- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
वाराणसी पुण्य धाम के साथ संवेदनशील है
हिंसक वातावरण पैदा करने का प्रयास करने वाले मास्टरमाइंडो को चिन्हित कर कार्रवाई करें
वाराणसी दिसम्बर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कहा कि वाराणसी पुण्य धाम के साथ संवेदनशील भी है। बनारस में सीएए के संबंध में हुए विवाद को अच्छे से सुलझा लिया। इस अराजकता फैलाने का प्रयास करने वाले मास्टरमाइंड कौन है, उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई की जाए। प्रबुद्ध जनों के साथ बैठक कर सीएए, एनआरसी व एनपीआर के बारे में चर्चा करें। लोगों को वास्तविकता से अवगत कराएं। भरम अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाए। बनारस में शासकीय संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन अराजकता फैलाने के प्रयास करने वालों के लिए फोर्स लगा। उस पर खर्चा आया। यह खर्चा भी हिंसक प्रदर्शनकारियों पर चार्ज किया जाए। अपराधी को भय हो। अराजकता का कारण बने कौन लोग हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
मुख्यमंत्री ने महिला संबंधी अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की बात कही। अपराधी पर कड़ी कार्रवाई करें। पीड़ित महिला को प्रशासन व पुलिस के चक्कर नहीं काटने पड़े। टेक्नोलॉजी का उपयोग कानून व्यवस्था में करें। सीसीटीवी कैमरा लगवाएं। इससे अपराधों एवं अपराधी पर अंकुश लगेगा। मुख्यमंत्री ने पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने, पर्यटन पुलिस सक्रिय रखने पर जोर दिया। बनारस में राष्ट्रीय/ अंतरराष्ट्रीय पर्यटक आते हैं, यहां का माहौल अच्छा हो। अवैध वसूली कहीं भी नहीं होनी चाहिए। वरिष्ठ अधिकारी आकस चेकिंग करें। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कानून व्यवस्था की प्रस्तुति दी।