UP Live

बर्ड फ्लू का खतरा गंभीर, मीट मुर्गा से करें परहेज- सुरेंद्र अग्रहरि

दुद्धी, सोनभद्र- कोरोना के बाद देश के कई राज्यों में बढ़ रहे बर्ड फ्लू के खतरे से आमजन में चिंता की लकीरें बढ़ने लगी हैं।इसे हल्के में लेने की जरूरत नही है।उक्त बातें डीसीएफ चेयरमैन सुरेंद्र अग्रहरि ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।उन्होंने लोगों को मीट- मुर्गा से परहेज करने की अपील करते हुए कहा कि बर्ड फ्लू का खतरा गंभीर है।मांस मीट का उपयोग तुरंत बंद कर देना चाहिए।खासकर मुर्गा-मुर्गी व अन्य पक्षियों के मांस का सेवन तत्काल बन्द करना चाहिए।
नगर समेत आसपास के क्षेत्रों में तेजी से फल फूल रहे मीट मुर्गा के अवैध कारोबार से लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।बिना लाइसेंस व मानक के गांव गांव, शहर शहर मांस विक्रेताओं द्वारा खुले में मांस की बिक्री की जा रही है।जो खतरनाक साबित हो सकता है।पशु चिकित्सा विभाग की इस अनदेखी से कोई बड़ा आपदा क्षेत्र में न आ जाये।समय रहते प्रशासन को चेतने की आवश्यकता है।उन्होंने मांस विक्रेताओं से भी बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए, इसकी विक्री तत्काल रूप से बन्द रखने की बात कही।इसके साथ ही मांस मछली की रद्दी सड़क पर न फेकने की बात कही।उन्होंने इस दिशा में प्रशासन का भी ध्यान आकृष्ट कराया है।

Related Articles

Back to top button