Crime

खुदकुशी:11 वीं के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

 बड़े पिता के यहां रहकर करता था पढ़ाई, आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं

मंडुवाडीह,वाराणसी। मंडुवाडीह क्षेत्र के आदर्श नगर कॉलोनी में शुक्रवार की रात कक्षा 11 के छात्र शिवम मौर्या 16 वर्ष ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर आगे की कार्रवाई में शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जानकारी के अनुसार ग्राम बछवल थाना मेहनगर जिला आजमगढ़ निवासी मृतक शिवम अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। शिवम के दो भाई प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। शिवम अपने बड़े पिता श्याम मुरारी मौर्य के आदर्शनगर स्थित मकान में रहकर कोचिंग व कम्प्यूटर क्लास करता था। अपने गांव मेहनगर से कक्षा 11 की पढ़ाई भी कर रहा था। शिवम के पिता घनश्याम दास मौर्या की कुछ वर्षों पूर्व ही मृत्यु हो चुकी थी और माता इंदुमती देवी गांव में ही रहकर सिलाई का कार्य करती हैं।

परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात शिवम मकान के तीसरी मंजिल पर सीढ़ी के समीप पाइप से गमछा बांधकर फांसी लगा लिया जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने शिवम को फंदे से उतारकर महमूरगंज स्थित एक निजी हॉस्पिटल ले गए लेकिन वहां से उन्हें ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिवम के मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार की सुबह सूचना पर पहुंची मंडुवाडीह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थानाप्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया की मौके से कोई सुसाइड नोट नही मिला है और मामले की छानबीन की जा रही।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button