
दानगंज,वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के दानगंज चौकी प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने चोरी की बोलेरो को एक घंटे के अंदर बरामद कर लिया। एसीपी कैंट ने इस सराहनीय काम के लिए 2500 रुपये का इनाम चौकी प्रभारी को दिया। वहीं दूसरी तरफ बोेलेरो को बैकअप देने रहे आधा दर्जन स्कॉर्पियो सवार भी स्कॉर्पियो छोड़ भाग निकले।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात्री को दानगंज से चोरी हुई बोलेरो की सूचना मिलते ही गश्त पर रहे चौकी प्रभारी अरुण सिंह ने मय फोर्स लोकेशन ट्रेस कर पीछा किया। पुलिस को पीछे आता देख बेलेरो चोर वाहन टिसौरा गांव के पास छोड़ भाग निकले। चौकी प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि चोरी की बोलेरो को बैकअप स्कॉर्पियों सवार बदमाश दे रहे थे जो पुलिस को देख स्कॉर्पियों छोड़ भाग निकले। चोलापुर पुलिस ने चोरी का बोलेरो समेत स्कॉर्पियो बरामद कर थाने लेकर आयी। चौकी प्रभारी ने बताया कि करीब आधा दर्जन लोग स्कॉर्पियो में सवार थे उनकी तलाश की जा रही है। स्कार्पियों के अंदर धारदार हथियार समेत चोरी के उपकरण बरादम हुए।



