Crime

सौतेला पिता निकला हैवान, पत्नी को नींद की गोली देकर सुलाया, फिर नाबालिग बेटी से किया रेप

बागपत । क्षेत्र के एक गांव में एक सौतेला पिता ने रिश्तों को तार-तार कर दिया। उसने अपनी नाबालिग बेटी के साथ रेप किया है। आरोपी ने पत्नी को नींद की गोली देकर सुला दिया था। उसके बाद 13 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ ज्यादती की। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर किया गया है।

मां को नींद की गोली देकर की दरिंदगी

13 वर्षीय पीड़िता कक्षा सात की छात्रा है। उसने अपने सौतेले पिता पर आरोप लगाया कि आरोपी ने मां को नींद की गोलियां देकर सुला दिया था। उसके बाद मेरे साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने जानकारी दी कि उसकी 2018 में शादी हुई थी। हमारे कई बार कोशिश करने के बाद भी बच्चे नहीं हुए। मैंने अपने भाई की बेटी को गोद ले लिया था। मेरी भतीजी ही अब मेरी बेटी है। वह एक दिन स्कूल से आकर मुझसे चुपट कर बुरी तरह रोने लगी। मैंने उससे कारण पूछा तो वह बता नहीं पा रही थी। प्यार से पूछने पर उसने बताया कि पापा गंदे हैं। वह मेरे साथ गंदा काम करते हैं। उसने फिर मुझे पूरा घटनाक्रम बताया।

पीड़ित बच्ची ने बताई आरोपी की हैवानियत

पीड़िता ने जानकारी दी कि सौतेला बाप उसके बाद दो बार गलत काम कर चुका है। उसने विरोध करने की कोशिश की, तो जान से मारने की धमकी दी। वह उससे डर गई थी।

पत्नी ने कराई एफआईआर

महिला ने सबसे पहले अपने परिवार के लोगों को बुलाया। उनको सारी बात बताई। उसके बाद आरोपी के खिलाफ शिकायत करने के लिए लड़की के साथ थाने पहुंच गई। लड़की ने सौतेले बाप के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने जानकारी दी कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर हो चुकी है। पोक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। सीओ प्रीता ने पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं। उसको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button