National

सपा का समाजवादी इत्र भ्रष्टाचार का बदबू फैला रही है: योगी

रायबरेली में 834 करोड़ रुपये की 381 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया.कानपुर देहात में 639 करोड़ की 87 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया.

  • देश ने कभी विदेशी हुकूमत को स्वीकार नहीं किया: योगी
  • कांग्रेस देश की समस्या है, इसे उखाड़ फेंकने काम किया जाएगा: योगी
  • कांग्रेस आतंकवाद, उग्रवाद, भ्रष्टाचार और जातीय-भाषाई विद्वेष फैलाती है: योगी

लखनऊ/रायबरेली/ कानपुर देहात । जिस तरह से रायबरेली में हरचंदपुर, रायबरेली सदर समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा के साथ जुड़ने का काम किया है उससे प्रदेश से कांग्रेस को उखाड़ फेंकने काम किया जाएगा। कांग्रेस देश की समस्या है। इस रायबरेली ने कभी विदेशी हुकूमत को स्वीकार नहीं किया। कांग्रेस देश के अंदर आतंकवाद, अराजकता, उग्रवाद, भ्रष्टाचार और जातीय-भाषाई विद्वेष फैलाने की जड़ है। रायबरेली की जनविश्वास यात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए देश और रायबरेली से उखाड़ फेंकने का संकल्प दोहराया। उन्होंने इस मौके पर रायबरेली में 834 करोड़ रुपये की 381 और कानपुर देहात में 639 करोड़ की 87 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ ने रायबरेली में जनविश्वास यात्रा में कहा कि आज जिस तरह से हरचंदपुर, रायबरेली सदर के विधायक समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने भाजपा को सहयोग देने वादा किया है। कांग्रेस के एक-एक जनप्रतिनिधि जिस तरह से भाजपा से जुड़ रहे हैं इससे रायबरेली से कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का काम किया जाएगा। कांग्रेस देश की समस्या है। इस रायबरेली ने कभी विदेशी हुकूमत को स्वीकार नहीं किया। उन्होंने रायबरेली की जनता से अपील करते हुए कहा कि उन्हें कांग्रेस नाम के मरे हुए सांप को गले में डालकर घूमने की कोई जरूरत नहीं। कांग्रेस देश के अंदर आतंकवाद की जड़, अराजकता की जड़, उग्रवाद की जड़, देश में भ्रष्टाचार की जड़, देश के अंदर जातीय और भाषाई विद्वेष की जड़ फैलाने का काम करती है।

उन्होंने कहा कि आज देश में अन्य कोई समस्या नहीं, समस्या तो देश में कांग्रेस बनी है। प्रदेश में सपा और बसपा बनी हुई है। उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि आज प्रदेश की जनता कहती है कि सपा का मतलब है ‘ जिस गाड़ी में सपा का झंडा तो समझो उसमें बैठा है कोई गुंडा। कानपुर में मेट्रो का संचालन शुरू करने प्रधानमंत्री आए तो सपा के कार्यकर्ता दंगा भड़काने की साजिश कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आप लोगों को याद होगा कि 2005 में जब रामसेतु को तोड़ने की बात हुई तो केन्द्र में कांग्रेस की सरकार थी। उस समय सुप्रीम कोर्ट में उसने हलफनामा दाखिल करते हुए कहा था कि राम का कोई अस्तित्व नहीं है। हम लोग ऐसे लोगों को कैसे स्वीकार कर सकते हैं। हमारी सरकार जनता का काम कर रही है और आस्था के सम्मान का भी काम कर रही है। क्या यह सपा और बसपा और कांग्रेस कर पाती। जो राम और कृष्ण को ही काल्पनिक कह चुके थे वह क्या मंदिर बनाते। रामभक्तों पर गोली चलाने वाले क्या राममंदिर बनाते।

उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि यह दल भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुके है। 2017 के पहले प्रधानमंत्री आवास योजना में केवल मात्र 18 हजार स्वीकार स्वीकृत हुए थे आवंटित नहीं हुए थे। लेकिन हमारी साढ़े चार वर्ष की सरकार में 47 लाख आवास गरीबों को दे चुके हैं। 2 करोड़ 61 शौचालय गरीबों को दिए जा चुके हैं। पैसा पहले भी था लेकिन यह पैसा किस तरह सत्ताधारी नेताओं की तिजोरी में चला जाता था और आज जेसीबी से उनकी दीवालों को तोड़कर नोटों की गड्डियों को निकाला जा रहा है। हम उस पैसे को खोद कर निकाल रहे हैं। समाजवादी इत्र का नारा देने वाले किस तरह समाजवादी इत्र से बदबू का भ्रष्टाचार फैलाते थे। 2016 में जब प्रधानमंत्री ने नोटबंदी की घोषणा की थी तो समाजवादी क्यों इसका विरोध कर रही थी यह अब तो आप लोगों को भी समझा आ गया होगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश अब देश और दुनिया के सामने सीना तानकर आगे बढ़ रहा है। यह जनविश्वास यात्रा उत्तर प्रदेश को नम्बर एक बनाने के लिए आपके सामने आई है। प्रधानमंत्री कल प्रदेश के लगभग दो करोड़ 54 लाख किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि पहुंचाएंगे। था। तीन जनवरी को लगभग साढ़े चार करोड़ श्रमिकों के खाते में एक-एक हजार की राशि आएगी। पांच जनवरी को एक करोड़ निराश्रित महिलाएं, वृद्धजन और दिव्यांगजन के खाते में एक-एक हजार रुपये की राशि दी जाएगी। यह काम बुआ और बबुआ भी कर सकते थे। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कोरोना का किस तरह बेहतरीन तरीके से प्रबंधन किया गया। इसे देश-दुनिया स्वीकार कर रही है। प्रधानमंत्री ने सभी को फ्री वैक्सीन, फ्री उपचार और फ्री राशन देने का काम कर रही है। सरकार आपके साथ है आगे भी इसी तरह खड़ी रहेगी। कोरोना आपका बालबांका नहीं कर पाएगा।

उधर मुख्यमंत्री ने कानपुर देहात में 639 करोड़ की 87 विकास परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण और शिलान्यास किया। जनविश्वास यात्रा को मुख्यमंत्री ने वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के 70 वर्ष में प्रदेश के अंदर केवल 12 मेडिकल कालेज बन पाए थे। हमारी सरकार ने 2017 से अब तक 33 नए मेडिकल कालेज का निर्माण कर रहे हैं। इसमें कानपुर देहात में भी एक मेडिकल कालेज बन रहा है। हमारी सरकार जन आस्था का भी सम्मान हम कर रही है। अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम जनता को समर्पित किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश में गरीबों को 47 लाख आवास देने का काम किया। 2करोड़ 61 लाख शौचालय दिए गए। छह करोड़ लोगों को पांच लाख बीमा का कवर उपलब्ध करवाया गया है। नौजवानों को टैबलेट और स्मार्ट फोन उपलब्ध कराया जा रहा है। विधवाओं, वृद्धजन और दिव्यांगों को बढ़ाकर पेंशन उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि आगे भी हमारी सरकार गरीबों, किसानों के हित में काम करती रहेगी।

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: