Politics

सतह पर दिखी सपा की गुटबाजी, कार्यकर्ताओं में भी दो फाड़

रोकते रह गए पूर्व प्रतिपक्ष नेता रामगोविंद चैधरी, बलिया सपा जिलाध्यक्ष ने मंच पर पूर्व मंत्री रिजवी को कराया चुप

  • विजय बक्सरी

बलियाः बेल्थरारोड के एक समारोह में पूर्व प्रतिपक्ष नेता रामगोविंद चैधरी रोकते रह गए लेकिन बलिया जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव नहीं माने और मंच से ही पूर्व मंत्री मो. रिजवी को आइना दिखा दिया। बीच में टोकने पर उन्हें सख्ती से चुप भी कराया और कहा कि पार्टी का जिलाध्यक्ष मैं हूं, आप नहीं। जिसके बाद पार्टी की गुटबाजी सतह पर आ गई।

पूरा मामला यूपी निकाय चुनाव में मनचाहे कार्यकर्ता को टिकट न मिलने से दिग्गज नेताओं के नाराजगी का है। जिसका ठिकड़ा सबसे पहले पूर्व मंत्री मो. रिजवी ने जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के सर फोड़ा। जिसके बाद जिलाध्यक्ष ने बड़े नेताओं के कथनी करनी में की जा रही अंतर की कलई खोल दी। मंच पर पूर्व प्रतिपक्ष नेता रामगोविंद चैधरी, स्वयं जिलाध्यक्ष को रोकने के लिए माइक भी पकड़ना चाहे लेकिन जिलाध्यक्ष नहीं रुके। आप भी देखे मंच पर सपा के दिग्गज नेताओं ने कैसे की तोड़ी समारोह की मर्यादा

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button