Sports

खेल मंत्री संदीप सिंह ने मनोहर लाल को इस्तीफा सौंपा

चंडीगढ़ : हरियाणा के खेल मंत्री एवं हॉकी इंडिया के पूर्व कप्तान संदीप सिंह ने अपने खिलाफ यौन उत्पाीडन के आरोप लगने के बाद रविवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। श्री सिंह ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सौप दिया है।उन्होंने कहा कि मामले की जांच रिपार्ट आने तक वह अपना खेल विभाग मुख्यमंत्री काे सौंपते हैं।चंडीगढ़ पुलिस के प्रवक्ता राम गोपाल के अनुसार शिकायत मिलने के बाद सेक्टर 26 थाने में शनिवार को श्री सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 354ए ,354बी, 342, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे जांच जारी है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि मंत्री ने उन्हें गलत इरादे से छुआ था।हरियाणा के खेल मंत्री ने अपने खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद इस्तीफा मुख्यमंत्री को सौंपा। श्री सिंह ने कहा कि उन्हें फंसाया जा रहा है और मेरे खिलाफ लगाए गए आरोप बेबुनियाद और सरासर झूठे हैं।खेल मंत्री सिंह ने ट्वीट कर अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा , “उनकी छवि खराब करने के लिए माहौल बनाया गया। मैं चाहता हूं कि खेल विभाग की कोच ने उन पर जो झूठे आरोप लगाए हैं। मामले की पारदर्शी तरीके से जांच होनी चाहिए। जांच रिपोर्ट आने तक वह अपना खेल विभाग मुख्यमंत्री को सौंपते हैं।”महिला कोच की शिकायत के बाद विपक्ष के नेता भूपिंदर सिंह हुडा ने श्री सिंह के खिलाफ दर्ज मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

वर्ष 2016 के रियो ओलंपिक बतौर एथलीट भाग ले चुकी एथलेटिक कोच का आरोप है कि श्री सिंह ने उससे इंस्टाग्राम और स्नैपचैट पर संदेश भेजे तथा स्नैपचैट पर एक जुलाई को कॉल कर उसे कुछ दस्तावेजों के साथ चंडीगढ़ में सेक्टर सात स्थित अपने सरकारी आवास पर बुलाया था। जहां खेल मंत्री ने उससे कथित तौर पर छेड़छाड़ की। इस दौरान उसकी टी शर्ट फट गई और किसी तरह वहां से बच कर भागी।शिकायतकर्ता की सितंबर माह में ही खेल विभाग में जूनियर एथलेटिक कोच पद पर नियुक्ति हुई थी।इस बीच हरियाणा के पुलिस महानिदेशक पी के अग्रवाल ने महिला एथलेटिक कोच के आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय पैनल गठित किया है।उधर, यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने वाली माहिल कोच ने आज अंबाला में गृह मंत्री अनिल विज से भी मुलाकात की।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button