UP Live

“सोमनाथ स्वाभिमान पर्व”:राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी ने किया बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत आयोजित “सोमनाथ संकल्प महोत्सव” में शामिल होने वाराणसी पहुंचे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। सोमनाथ से लाए गए पवित्र जल से बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया गया। कार्यक्रम में मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और सामूहिक ॐ जप के बीच श्रद्धा और सनातन परंपरा का भव्य संगम देखने को मिला।

वाराणसी : “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, अटूट आस्था की गौरव गाथा” के अवसर पर “सोमनाथ संकल्प महोत्सव” कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार सुबह काशी पहुंचे। उन्होंने यहां काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। सोमनाथ तथा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चकों ने एक साथ पूजन-अर्चन संपन्न कराया।

सोमनाथ से आए जल से किया काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने सोमनाथ से आए जल से काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक किया और बाबा के दरबार में माथा टेक कर लोकमंगल व प्रदेशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में राज्यपाल को अंगवस्त्र व रुद्राक्ष की माला भेंट की। मंदिर प्रांगण में पीत वस्त्र धारण किए मंदिर के शास्त्रीगण, बालिकाओं/महिलाओं ने शंख ध्वनि तथा वाद्य यंत्र कलाकारों ने डमरू आदि के जरिए राज्यपाल व मुख्यमंत्री का स्वागत किया। राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने हर हर महादेव की जयकार संग हाथ जोड़कर श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले छह मई को भी काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन किया था।

इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर, दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, हंसराज विश्वकर्मा, महापौर अशोक तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, नीलकंठ तिवारी, अवधेश सिंह, त्रिभुवन राम, सुनील पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य आदि की उपस्थिति रही।

राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर प्रांगण में सामूहिक “ॐ जप” किया। इसके बाद सोमनाथ भवन में सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की प्रतिकृति के रूप में निर्मित पार्थिव शिवलिंग की पूजा-अर्चना व आरती की। अतिथियों ने यहां सोमनाथ स्वाभिमान पर्व प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

पेट्रोल की खपत और गोल्ड खरीद पर पीएम मोदी की अहम सलाह, क्यों बढ़ी चर्चा?

पीएम मोदी बोले – सेवा, प्रकृति और संस्कार ही विकसित भारत की असली ताकत

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button