Crime

सोनभद्र में सिपाही की ट्रक से कुचल कर मौत

सोनभद्रा : उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार सिपाही की मौत हो गई। मृतक देवरिया जिले का निवासी था और सोनभद्र के घोरावल थाने में तैनात था। वह बाइक से प्रधानमंत्री के लिये वीआईपी ड्यूटी के लिए वाराणसी जा रहा था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार घोरावल थाने में सिपाही के पद पर तैनात विवेक बरनवाल (28) प्रधानमंत्री के वाराणसी आगमन पर वीआईपी ड्यूटी के लिए अपनी बाइक से वाराणसी जा रहे थे। चण्डी तिराहे पर चाय पीने के बाद वह वाराणसी के लिए निकले कि शक्तिनगर से वाराणसी की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button