Health

अबतक 4,20,593 का लिया गया सेंपल, 3,80,865 मिले निगेटिव,296की हुई मौत

वाराणसी। बनारस में अब तक 4 लाख 20हजार 593 लोगों का सैंपल लिया जा चुका है। इस दौरान 3,99,446 लोगों की रिपोर्ट आई जिसमें 3,80,865, लोग नेगेटिव पाए गए। बनारस में अब तक 296 लोगों की मौत भी हो चुकी है। स्वास्थ विभाग द्वारा आज सुबह जारी मेडिकल बुलिटेन के अनुसार जनपद में 3,719 लोगों की जांच रिपोर्ट आई जिसमें 46 नये कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ मिले हैं। इसी के साथ जनपद में कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों की संख्या 18,581 हो गई है। आज सुबह की रिपोर्ट में किसी की मौत तो नहीं हुई लेकिन जनपद में इस महामारी से अभी तक 296 लोगों की मौत हो चुकी है। जनपद में इस समय 812 कोरोना के केस एक्टिव है। जनपद में अब तक 17, 473 लोग इस महामारी को हराकर स्वस्थ हो चुके हैं। वाराणसी में अभी भी 2,987लोगों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। अब दुबारा दिल्ली में महामारी फैल रही ऐसे में “दो गज की दूरी मास्क है जरूरी” का मंत्र सबको याद रखना व उसका कड़ाई से पालन करना ही होगा। वैश्विक महामारी के बनारस में पुनः फैलने का डर पैदा हो गया है, सबको सावधान रहने की लगातार जरूरत है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button