हमीरपुर : उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के सिसोलर क्षेत्र में बुधवार को लापता महिला का कंकाल एक खेत से बरामद किया गया।पुलिस ने बताया कि क्षेत्र की डिल्लीडेरा गांव निवासी सुमन (40) चार मार्च को अचानक गायब हो गयी थी। गांव वालों ने बताया कि उसी दिन बुढ़ई गांव निवासी प्रकाश के साथ बाइक में बैठकर सुमन को जाते देखा गया था। इसके बाद से परिजनों ने कई दिनो तक खोजबीन की मगर उसका पतानही चल सका।(वार्ता)



