Crime

पिकअप के धक्के से छह साल के बच्चे की मौत

रामनगर,वाराणसी। रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिकअप की टक्कर से छह साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप छोड़ कर आरोपी चालक भाग निकला।

जानकारी के अनुसार रामनगर कस्बे में 36वीं बटालियन पीएसी तिराहा के समीप बजरंगी अपने परिवार के साथ झोपड़ी में रहता है। बजरंगी नगर पालिका में साफ-सफाई का काम करता है। बजरंगी के दो बेटों और एक बेटी में सबसे बड़ा छह वर्षीय शिव आज अपनी झोपड़ी में मां नेहा के साथ गेंद से खेल रहा था। खेलने के दौरान ही गेंद सड़क पर चली गई। शिव गेंद पकड़ने के लिए सड़क की ओर दौड़ा। उसी दौरान पीएसी तिराहा से दुर्गा मंदिर की ओर जा रहे तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी।

हादसे में गंभीर रूप से घायल शिव को स्थानीय लोग लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय में उपचार के लिए ले गए। उपचार के दौरान शिव की मौत हो गई। रामनगर थाने की पुलिस पिकअप के रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से आरोपी चालक की तलाश कर रही है। मृतक के पिता बजरंगी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button