
नयी दिल्ली : उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार से जा रहे एक ट्रक ने सड़क के डिवाइडर पर सो रहे छह लोगों को कुचल दिया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बुधवार को बताया कि घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।(भाषा)
सीमापुरी में DTC डिपो रेडलाइट पार करते समय 1:51 बजे एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क के डिवाइडर पर सो रहे 4 लोगों को कुचल दिया और 2 लोगों को घायल कर दिया। दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई और एक को मृत घोषित किया और चौथे की प्राथमिक उपचार के दौरान मृत्यु हो गई: दिल्ली पुलिस pic.twitter.com/TipBI0VuHu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 21, 2022