Crime

भीषण सड़क हादसे में मासूम समेत छः की मौत, कई घायल

बलौदाबाजार । छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हो गया है जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं करीब 25 लोग घायल हैं।जानकारी के अनुसार ट्रक और पिकअप की भिंडत हो गई है। मरने वालों में 5 महिला व एक बच्चा शामिल है। सूचना के बाद डायल 112 और पुलिस मौके पर पहुंची, जिसकी मदद से घायलों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।फिलहाल सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये हादसा गोडा पुलिया के पास हुआ है। जब छठी कार्यक्रम से पिकअप सवार वापस लौट रहे थे।

गौरतलब है कि प्रदेश में सड़का हादसा थमने का नाम नहीं वे रहा है। आए दिन कहीं न कहीं सड़क हादसे हो रहे हैं और कई लोग अपनी जान गवां रहे हैं।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार जिले में थाना पलारी क्षेत्र में गौड़ा पुलिया के पास बीती रात ट्रक और पिकअप की टक्कर में 6 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता और घायलों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। दुर्घटना में घायलों को बलौदाबाजार रिफर किया गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मुश्किल समय में सहायतार्थ ₹4लाख राशि सभी मृतकों के परिवारों को देने की घोषणा करता हूँ।(वीएनएस )

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button