Crime

अतीक अहमद के भाई अशरफ के मददगारों की जांच करेगी एसआईटी

बरेली : बरेली जिला जेल में बंद माफिया अतीक अहमद के भाई पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ से जेल में मिलाई और मददगारों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। पूरे प्रकरण सघन जांच करने के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है जिसका नेतृत्व एसपी सिटी राहुल भाटी करेंगे।

पुलिस अधीक्षक नगर राहुल भाटी के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम गठित की गई है। एसआईटी जल्द ही रिपोर्ट सौंपेगी। श्री भाटी ने बताया कि एसआईटी में सीओ थर्ड, और इंस्पेक्टर बिथरी समेत चार इंस्पेक्टर शामिल हैं। यह इंस्पेक्टर क्राइम ब्रांच समेत अन्य बिंग से संबंधित हैं। टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बरेली जेल में बंद पूर्व विधायक अशरफ पर बसपा के पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या का आरोप है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button