Sports

संघर्षपूर्ण मुकाबले में सिंगरौली ने चोपन को 6 रन से किया पराजित

दो विकेट व 79 रन बनाने वाले सिंगरौली के आकाश पटेल बने मैन ऑफ द मैच

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय टाउन क्लब क्रीड़ांगन पर चल रहे 37वें अंतरराज्जीय क्रिकेट टूर्नामेंट के दसवें मैच में रविवार को बेहद और संघर्षपूर्ण मुकाबले में सिंगरौली मध्य प्रदेश की टीम ने चोपन को मात्र मात्र 6 रन से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। मैच का निर्णय अंतिम गेंद पर जाकर निकाला।

मैच की बावत जानकारी देते हुए आयोजन समिति के सचिव अंकुर बच्चन ने बताया कि टॉस चोपन के कप्तान इश्तियाक ने जीता और पिच की नमी को भांपते हुए पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। सिंगरौली के टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में अपने 9 विकेट खोकर 199 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर डाला। जिसमें आकाश पटेल ने 9 छक्कों और चार चौकों की मदद से सर्वाधिक 79 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा हिमांशु ने दो छक्का और तीन चौकों की मदद से 38, शिव पांडेय ने चार चौकों की मदद से 25 रन और विकास ने एक छक्का और तीन चौका लगाते हुए 22 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए चोपन के गेंदबाजों में अमन ने अपने निर्धारित चार ओवरों के कोटे में 40 रन देकर चार खिलाड़ियों को आउट किया। इसके अलावा शशांक को दो कृष्णकांत व शंभू को एक-एक विकेट मिला।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी चोपन की टीम पारी की अंतिम गेंद पर 9 विकेट खोकर 193 रन ही बना सकी। दर्शकों की भारी शोरगुल के बीच चोपन को अंतिम दो गेंद पर 7 रन बनाना था लेकिन बल्लेबाज के एक गेंद मिस करते ही सिंगरौली के सर जीत का सेहरा बंध गया। जिसमें राज नायक ने पांच छक्का और 7 चौकों की मदद से सर्वाधिक 68 रनों की अर्धशतक की पारी खेली। शंभू ने तीन छक्का और तीन चौकों की मदद से 37 रन, बनाए अमन ने दो छक्का दो चौकों की मदद से 20 रन, शशांक ने दो चक्का की मदद से 13 रन बनाया। सिंगरौली की तरफ से गेंदबाजी करते हुए विपिन व विशाल व आकाश ने दो-दो तथा चंदन ने एक विकेट हासिल किया।

मैच में दो विकेट व 79 रन बनाने वाले सिंगरौली टीम के खिलाड़ी आकाश पटेल को मैन ऑफ द मैच घोषित कर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दुद्धी नागेश सिंह रघुवंशी के हाथों पुरस्कृत किया गया। मैच की अंपायर निशांत व नागेंद्र थे।कमेंट्री मु. शमीम अंसारी, सुनील जायसवाल व सलीम खान तथा स्कोरिंग राजू शर्मा ने किया। सोमवार को मधुवापुर बिहार और सुपरस्टार राबर्ट्सगंज के बीच मैच खेला जाएगा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button