Sports

सिमरनजीत कौर और मनीष ने मुक्केबाजी विश्व कप में जीते गोल्ड मेडल

नई दिल्ली : भारतीय महिला मुक्केबाज सिमरनजीत कौर (60 किग्रा) और मनीष (57 किग्रा) ने जर्मनी में कोलोन मुक्केबाजी विश्व कप में स्वर्ण पदक जीते। मनीष ने हमवतन साक्षी को 3-2 से हराया, जबकि सिमरनजीत ने जर्मनी की माया किलिहांस को 4-1 से पराजित करके खिताब जीता।

भारत ने इस प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक के साथ कुल नौ पदक जीते और वह संपूर्ण तालिका में दूसरे स्थान पर रहा। भारतीय मुक्केबाजों की सफलता पर खेल मंत्री किरण रिजिजू ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी।

पुरुष वर्ग में शनिवार को अमित पंघाल (52 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीता था। उन्हें फाइनल में वॉकओवर मिला। अनुभवी सतीश कुमार (91 किग्रा से अधिक) को रजत पदक से संतोष करना पड़ा, क्योंकि चोट के कारण वह फाइनल खेलने के लिए रिंग पर नहीं उतर पाए।

सोनिया लाठेर (57 किग्रा), पूजा रानी (75 किग्रा) गौरव सोलंकी (57 किग्रा) और मुहम्मद हसमुद्दीन (57 किग्रा) ने अपने-अपने भार वर्गो में कांस्य पदक जीते। इस प्रतियोगिता में मेजबान जर्मनी और भारत के अलावा बेल्जियम, क्रोएशिया, डेनमार्क, फ्रांस, मोलडोवा, नीदरलैंड्स, पोलैंड और यूक्रेन के मुक्केबाजों ने भी हिस्सा लिया था।

 

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button