वाराणसी। सिगरा पुलिस ने बैंक से फर्जीगिरी कर लोन लेने के षडयंत्र में शामिल और पांच हजार का इनामी अभियुक्त अमित कुमार पाठक को कचहरी चौराहा जालान के पास गिरफ्तार किया। इसकी जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गयी थी क्योंकि मामला 1.60 करोड़ रूपये का था। विवेचना में नाम प्रकाश में आने के बाद आरोपी अमित पाठक की तलाश सिगरा पुलिस कर रही थी। इस बीच सिगरा थाना प्रभारी राजू सिंह को सूचना मिली कि करोड़ के गबन में बतौर षडयंत्रकर्ता अमित पाठक निवासी सिकरा कला मीरजापुर और वर्तमान में दारागंज प्रयागराज कचहरी चौराहा के पास है। उक्त सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोचा।
मोबाइल लूटने वाले तीन गिरफ्तार
वाराणसी। राहचलते लोगों से मोबाइल लूटने वाले तीन शातिर बदमाशों को सिगरा थाना पुलिस ने दबोचा। अभियुक्तों की पहचान इरसाद उर्फ लाली, सोनू और कासिफ अली के तौर पर हुई। आगे की कार्रवाई में तीनों को जेल भेजा गया।



