Astrology & ReligionNationalVaranasi

श्री काशी विश्वनाथ धाम:साढ़े पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया दर्शन पूजन

वर्ष के पहले दिन श्रद्धालुओं से गुलजार रहा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर

वाराणसी। नए साल के पहले दिन बाबा के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। बाबा की एक झलक पाने के लिए भोर से ही श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया था। मंगला आरती के पश्चात जैसे ही बाबा का पट आम दर्शनार्थियों के लिए खुला वैसे ही हर हर महादेव और ओम नमः शिवाय के जयकारे से पूरा काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने वर्ष के पहले दिन बाबा का जलाभिषेक कर पूरे साल सुखमय जीवन की मंगल कामना की।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी, जैसे ही दर्शनार्थियों के लिए बाबा का पट खोला गया वैसे ही लंबी कतार लग गई। मंगला आरती के पश्चात रात्रि तक करीब साढ़े पांच लाख से अधिक दर्शनार्थियों ने बाबा के दर्शन पूजन किए। उन्होंने बताया कि दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए हर एक सुविधा मंदिर में उपलब्ध कराई गई थी। वॉलिंटियर्स भी लगाए गए थे ताकि किसी भी श्रद्धालुओं को परेशानी ना हो।

श्रद्धालुओं की व्यवस्था देखने के लिए वाराणसी के मंडलायुक्त श्री कौशल राज शर्मा भी मंदिर पहुंचे उन्होंने दर्शनार्थियों से मंदिर की ओर से की गई सुविधाओं का हालचाल जाना मंदिर की ओर से की गई व्यवस्थाओं पर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की उन्होंने कहा कि आगे और भी दर्शनार्थियों के लिए सुविधाओं को बढ़ाया जाए।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button