Crime

सेक्स रैकेट का खुलासा, 6 लड़कियां अरेस्ट

कोरबा । छत्तीसगढ़ के कोरबा में पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। शहर के बीचों बीच स्थित एक मकान में लंबे समय से जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। मौके से 6 लड़कियों और 2 पुरुष को पकड़ा गया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एमपी नगर आवासीय परिसर का है।

असल में मकान में चल रही गतिविधियों को लेकर आसपास के लोग काफी समय से परेशान थे, जिनकी शिकायत के बाद पुलिस को पता चला था कि मकान मालकिन की देखरेख में ही यह सब चल रहा है। सीएसपी के नेतृत्व में बनाई गई पुलिस की टीमों ने इस अड्डे पर दबिश दी।पुलिस की 5 गाड़ियों के यहां पहुंचने के बाद मकान में मौजूद लोग डर गए और भागने की फिराक में थे। मगर ऐसा हो ना सका। पुलिस ने मौके से सभी को अरेस्ट कर लिया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार लोगों में से 2 लोग मकान मालिक ही हैं।अब आरोपियों से पूछताछ के साथ पुलिस इस मामले में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। शहरी क्षेत्र में और भी जगहों पर इस तरह की गतिविधियों के संचालन होने की खबरें मिल रही है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button