NationalState

जल्दी ही जमीन से टकरायेगा भीषण चक्रवाती तूफान बिपरजॉय: आईएमडी

नयी दिल्ली : अरब सागर में पूर्वोत्तर की ओर बढ़ रहा भीषण चक्रवाती तूफान ‘ बिपरजॉय’ गुरुवार शाम के बाद किसी भी समय जमीन से टकरायेगा।भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी ) द्वारा कुछ देर पहले ही जारी किये गये मौसम बुलेटिन में बताया गया है कि चक्रवात के लैंडफॉल की प्रक्रिया आज शाम से शुरू होकर देर रात तक चलेगी।

चक्रवाती तूफान पिछले छह घंटों के दौरान 06 किमी प्रति घंटे की गति के साथ पूर्व-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ा है फिलहाल जखाऊ पोर्ट (गुजरात) से लगभग 100 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में, देवभूमि द्वारका से 150 किमी पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में, नलिया से 130 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम और कराची (पाकिस्तान) के दक्षिण-पूर्व में 230 किमी में केंद्रित है।इस तूफान के पूर्वोत्तर दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। तूफान के सौराष्ट्र और कच्छ के साथ ही पाकिस्तान के तटीय इलाके मांडवी (गुजरात) और कराची (पाकिस्तान) के निकट जखाऊ बंदरगाह (गुजरात) के निकट से गुजरने के आसार हैं।

इस दौरान हवा की रफ्तार 115 से 125 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है और यह बढ़कर 140 किलोमीटर प्रति घंटा तक बढ़ सकती है।बुलेटिन में कहा गया है, ‘चक्रवात का वॉल क्लाउड क्षेत्र सौराष्ट्र तट को छू रहा है।’ तूफान का लैंडफॉल क्षेत्र सौराष्ट्र और कच्छ और उससे सटे पाकिस्तान के तटों पर होगा।(वार्ता)

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुजरात तट की ओर बढ़ा, सौराष्ट्र और कच्छ के तटों पर भारी बारिश

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button