CrimeNational

लखौंवा क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर दो युवतियों के कटे शरीर मिलने से सनसनी

जौनपुर । बक्शा थाना क्षेत्र में स्थित रेलवे ट्रैक पर रविवार को दो अज्ञात लड़कियों का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। इसमें एक लड़की का सिर कटा है तो दूसरे के पैर कटे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब पुलिस उन लड़कियों की शिनाख्त कराने के साथ ही मामले की जांच में जुट गयी है।

खबर मिली है कि वाराणसी-सुल्तानपुर रेल प्रखंड पर लखौंवा रेलवे क्रॉसिंग के पास उचौरा गांव है। जहां दोपहर में गांव के किसी युवक ने रेलवे ट्रैक पर दो लड़कियों का कटा हुआ शव देखकर शोर मचाया। जिसके बाद लोगों की भीड़ जुट गए। लोगों के अनुसार एक लड़की की उम्र 20 साल के आसपास है, जिसका पैर कटा था। इसके अलावा 25 साल की दूसरी लड़की का सिर कटा हुआ था। सूचना पर पहुंची बक्शा थाने की पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। वहीं, घटना को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। समझा जा रहा है कि दोनों लड़कियों ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button