वाराणसी। सिगरा थाना पुलिस ने शनिवार को रोडवेज के पास से चार शोहदों को दबोचा। ये सभी रोडवेज के पास आने जाने वाली लड़कियों को देखकर सिटी मारते और अश्लील गाना गाते थे। इस बात की जानकारी सिगरा थाना पुलिस को मिली। मौके पर रोडवेज चौकी प्रभारी आदित्य सिंह, उपनिरीक्षक गणेश दत्त त्रिपाठी, उपनिरीक्षक आरिफ खान खान समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर सभी को दबोचा। अभियुक्तों की पहचान पप्पू निवासी सिकंदरपुर बलिया, गोलू कुमार पोठी थाना पुनपुन पटना बिहार, सुनील कुमार यादव पिसौर ताढिया थाना शिवपुर और सुजीत सोनकर सिंधोरा वाराणसी के तौर पर हुई। सभी को आगे की कार्रवाई में जेल भेजा गया।
थाना प्रभारी राजू सिंह ने बताया कि रोडवेज और स्टेशन परिसर समेत इंग्लिशिया लाइन पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। रोडवेज के आसपास शोहदों पर नजर रखी जा रही है। साथ ही यहां गलत कृत्य अब सख्ती के बाद न के बराबर है। महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और उसे पूरा करना हमारी जिम्मेदारी। रोडवेज और कैंट परिसर के आसपास लगातार अभियान चलाया जा रहा है इसका असर भी दिखने को मिल रहा है।



