वाराणसी में रोटरी क्लब ब्लड एंड ऑर्गन डोनर्स का इंस्टॉलेशन समारोह, 10 नए सदस्य जुड़े
वाराणसी में रोटरी क्लब ब्लड एंड ऑर्गन डोनर्स वाराणसी का द्वितीय इंस्टॉलेशन समारोह एवं आधिकारिक क्लब विजिट होटल वरुणा, सिगरा में संपन्न हुआ। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पूनम गुलाटी की मौजूदगी में वर्ष 2026-27 की नई टीम ने जिम्मेदारी संभाली। समारोह में 10 नए सदस्यों का इंडक्शन किया गया। क्लब की ओर से जरूरतमंद बेटी को सिलाई मशीन प्रदान कर स्वावलंबन की पहल की गई। कार्यक्रम में रक्तदान, अंगदान, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सेवा गतिविधियों को व्यापक बनाने का संकल्प लिया गया।
वाराणसी : रोटरी क्लब ब्लड एंड ऑर्गन डोनर्स वाराणसी, आरआई डिस्ट्रिक्ट 3120 का द्वितीय इंस्टॉलेशन समारोह एवं आधिकारिक क्लब विजिट रविवार को होटल वरुणा, सिगरा में गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आरआई डिस्ट्रिक्ट 3120 की वर्ष 2026-27 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन पूनम गुलाटी रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की कॉलर सेरेमनी, अध्यक्ष द्वारा बैठक प्रारंभ करने की घोषणा, राष्ट्रगान एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद मुख्य अतिथि सहित उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया।समारोह की अध्यक्षता क्लब के चार्टर अध्यक्ष रोटेरियन राजेश कुमार गुप्ता ने की। स्वागत संबोधन में उन्होंने क्लब की स्थापना से अब तक की सेवा गतिविधियों तथा आगामी योजनाओं की जानकारी दी। चार्टर सचिव रोटेरियन डॉ. आशीष गुप्ता ने सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए क्लब द्वारा किए गए प्रमुख सेवा कार्यों एवं आगामी कार्यक्रमों का विवरण दिया।
नई टीम एवं बोर्ड सदस्यों ने संभाली जिम्मेदारी
समारोह में वर्ष 2026-27 के अध्यक्ष एवं बोर्ड सदस्यों का परिचय कराया गया। इसके साथ ही क्लब की नई टीम को औपचारिक रूप से जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त अध्यक्ष ने आगामी वर्ष की कार्ययोजना साझा करते हुए रक्तदान, अंगदान, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में गतिविधियों को और व्यापक बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

10 नए सदस्य रोटरी परिवार में शामिल
समारोह के दौरान क्लब में 10 नए सदस्यों का औपचारिक इंडक्शन किया गया। रोटरी परिवार में शामिल होने वाले सदस्यों में रोटेरियन अनुराज मद्धेशिया, रोटेरियन शालिनी शर्मा, रोटेरियन अश्विनी सिंह, रोटेरियन अभिमन्यु वर्मा, रोटेरियन डॉ. अभिषेक गुप्ता, रोटेरियन विजय सिंह, रोटेरियन दिव्यांक सिंह, रोटेरियन धवल कुमार, रोटेरियन प्रो. मधु सिंह एवं रोटेरियन हरिओम रस्तोगी शामिल रहे। नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें रोटरी की सेवा भावना “सर्विस अबव सेल्फ” के अनुरूप समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा पहुंचाने और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन में योगदान देने का आह्वान किया गया।
सिलाई मशीन देकर स्वावलंबन की पहल
समारोह के दौरान क्लब की ओर से एक जरूरतमंद बेटी को सिलाई मशीन प्रदान की गई। इसका उद्देश्य उसे स्वरोजगार का अवसर उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनने में सहयोग देना था। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि जरूरतमंद की सहायता करना सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन किसी व्यक्ति को अपने पैरों पर खड़ा होने का अवसर देना उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है। सिलाई मशीन वितरण की पहल इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाने का प्रयास है।
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने सेवा गतिविधियों की सराहना की
रोटेरियन प्रो. मधु सिंह ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन पूनम गुलाटी का परिचय प्रस्तुत किया। इस अवसर पर क्लब की सेवा गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर आधारित विशेष एलईडी वीडियो प्रस्तुति भी प्रदर्शित की गई। अपने संबोधन में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन पूनम गुलाटी ने क्लब की सेवा गतिविधियों की सराहना की तथा सदस्यों से समाज के अधिक से अधिक लोगों तक रोटरी की सेवा भावना पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में स्थायी सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करने पर जोर दिया।
समारोह में पूर्व मंडलाध्यक्ष हरि मोहन शाह, डॉ. वी. एन. सिंह, उत्तम अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अनिल जाजोदिया, प्रशांत नागर, देवाशीष, आयुष्मान सुरेका, राहुल चौरसिया, डॉ. लक्षिता वार्ष्णेय, जय प्रकाश मौर्या, रुपेश गुप्ता, विशाल गुप्ता, कृष्ण मोहन गुप्ता, नागेंद्र जायसवाल, अनिल कुमार, डॉ. अमित मौर्या सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं विशिष्टजनों को टोकन ऑफ लव प्रदान किया गया। आभार ज्ञापन रोटेरियन डॉ. आशीष गुप्ता ने किया।कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन संगीता राय एवं रोटेरियन प्रो. मधु सिंह ने किया।कार्यक्रम के आयोजन में पीएचएफ रोटेरियन राजेश कुमार गुप्ता, चार्टर अध्यक्ष; रोटेरियन डॉ. आशीष गुप्ता, चार्टर सचिव; रोटेरियन राहुल चौरसिया, चार्टर कोषाध्यक्ष तथा रोटेरियन नागेंद्र जायसवाल, चार्टर क्लब फैसिलिटेटर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
क्लब की ओर से बताया गया कि वर्ष 2026-27 में रोटरी इंटरनेशनल के संदेश “क्रिएट लास्टिंग इम्पैक्ट” की भावना के अनुरूप रक्तदान, अंगदान, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वावलंबन एवं अन्य सामाजिक सेवा गतिविधियों को और व्यापक स्तर पर संचालित किया जाएगा।



