UP Live

एसडीएम ने गेहूं क्रय केन्द्र का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश

दुद्धी, सोनभद्र- गेहूं खरीद केंद्र विपणन शाखा दुद्धी का औचक निरीक्षण एसडीएम रमेश कुमार ने किया।इस दौरान मौके पर उपस्थित खरीद अधिकारी ने क्रय केन्द्र की स्थिति से अवगत कराया।मंगलवार को एक किसान से 23 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। इसके साथ ही तीन किसानों ने अपना सत्यापन फार्म और टोकन जमा किया।

इस सीजन में केवल टोकन के आधार पर ही खरीद की जा रही है।एसडीएम ने खरीद केंद्र के पास एकत्रित पानी को दो दिवस के अंदर ठीक कराने एवं साफ-सफाई के साथ खरीद करने के निर्देश दिये।क्रय केन्द्र पर मास्क और सेनेटाइजर के प्रयोग के साथ कोविड प्रोटोकॉल का पालन किये जाने पर उन्होंने संतोष जताते हुए, क्रय अधिकारी को कोविड नियमों की हर हाल में पालन कराने का निर्देश दिये।

Related Articles

Back to top button