UP Live

एसडीएम ने एसओ से पूछा क्या थाने से महिला सिपाही पैदल चलकर आ रही हैं क्या ?

एसओ घुघली को एसडीएम ने लगाई फटकार

महराजगंज। जिले की पुलिस के ऊपर अधिकारियों का कोई खौफ नहीं रह गया है। इसका ताजा उदाहरण सोमवार की शाम घुघली में दिखा। सोमवार को शाम करीब 5 बजे घुघली-कप्तानगंज मुख्य मार्ग पर एक विवादित जमीन पर हो रहे निर्माण को रोकने सदर एसडीएम व तहसीलदार पहुंचे थे। सदर एसडीएम साईं तेजा सिलम ने मौके पर महिला पुलिस को नही देख कर थानाध्यक्ष घुघली दिलीप सिंह को फटकार लगाई और जल्द से जल्द थानाध्यक्ष दिलीप सिंह को महिला पुलिस को बुलाने के लिए आदेश दिया। लेकिन जब 15 मिनट तक एसडीएम ने इंतजार कर लिया और महिला पुलिस नही आई, तो एसडीएम ने थानाध्यक्ष घुघली दिलीप सिंह से पूछा कि आपकी महिला पुलिस थाने से चलकर आ रही हैं क्या ? इस पर एसओ साहेब के पास जी सर बस पहुंच रही हैं के अलावा कोई जवाब नही था। आश्चर्य की बात है यह है कि एसडीएम जब वापस लौटने लगे तब महिला सिपाही निर्माण स्थल पर पहुँची। एसओ घुघली के इस ढीले-ढाले कार्यप्रणाली पर एसडीएम बेहद नाराज दिखे। गौरतलब है कि सदर एसडीएम साईं तेजा सीलम व सदर तहसीलदार मोहम्मद जसीम खान ने सोमवार को घुघली के सुभाष चौक के पास एक विवादित जमीन पर हो रहे निर्माण कार्य को रोकवा कर उसमें हुए कमरे के लिए चल रहे दीवाल को नगर पंचायत घुघली के कर्मियों द्वारा हटवा दिए। अधिकारियों की इस कार्रवाई से घुघली में अवैध कब्जा धारियों आदि में खलबली मच गई है।

Related Articles

Back to top button