Crime

फोर व्हीलर की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत

स्कूटी पर सवार मृतक की मां व चार माह का बच्चा घायल

रोहनिया,वाराणसी। रोहनिया-राजातालाब थाना क्षेत्र के मातलदेई पुलिस चौकी अंतर्गत मोहनसराय से अदलपुरा मार्ग पर बढैनी कला गांव के पास रविवार को दोपहर में स्कूटी सवार 25 वर्षीया अंजली गुप्ता नामक महिला की चार पहिया वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गयी।

मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी बिजली विभाग में कार्यरत लाइनमैन वासुदेव गुप्ता की तीन पुत्रियों में मझली पुत्री अंजली गुप्ता रविवार को अदलपुरा की तरफ रामपाल महाराज के सत्संग में शामिल होने के लिए अपने घर से स्कूटी पर अपनी मां उषा गुप्ता तथा अपने चार माह के पुत्र को लेकर जा रही थी।

बढैनी कला गांव के पास चार पहिया वाहन बोलेरो ने स्कूटी में टक्कर मारते हुए फरार हो गया। जिसके दौरान स्कूटी सवार अंजली गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई और उनकी मां उषा गुप्ता तथा गोद में लिए चार महीने का बच्चा घायल हो गया।जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल भर्ती कराया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मातलदेई चौकी इंचार्ज संदीप पांडेय ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button