Breaking News

साड़ी कारोबारी का फ्लैट में मिला शव,करीब दो सप्ताह पुराना होने के कारण सड़ने लगा था शव

पुलिस ने छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर स्थित लायन इनक्लेव के सातवें तल पर रहने वाले कपड़ा कारोबारी हर्षित मल्होत्रा (37) का शव मंगलवार को कमरे में पड़ा मिला। कमरे से बदबू आने पर आसपास फ्लैट में रहने वाले लोगों ने पुलिस को सूचना दी। भेलूपुर पुलिस फोरेनसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। पुलिस का मानना है कि शव करीब दो सप्ताह पुराना होने के कारण सड़ने लगा था।

फ्लैट में रहने वालों से सूचना मिलने पर सिगरा इलाके के निवासी मामा नरेन्द्र सागर पहुंचे। नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनका भांजा नशे का आदी था। उसकी शादी नहीं हुई थी। हर्षित के पिता गांधी नगर सिगरा के रहने वाले थे। हर्षित पिता की मौत के बाद साड़ी का कारोबार करता था। नशे का आदी होने के कारण व्यापार भी ठीक से नहीं करता था। पिछले पंद्रह दिनों से किसी के संपर्क में नहीं था।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button