Entertainment

समर सिंह का निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड से रिलीज पहला लोकगीत हुआ वायरल, मिले दो मिलियन व्यूज

मुंबई| निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड से यूट्यूब किंग व सिनेस्टार समर सिंह का रिलीज हुआ पहला लोकगीत मेढ़ छटवा काफी वायरल हो रहा है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक दो मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुका है। सावन का महीना और खेतों में रोपनी के समय में समर सिंह का लोकगीत आना बहुत अच्छी बात हैं। रिलीज हुए इस लोकगीत का उनके फैंस के बीच काफी क्रेज है। निरहुआ इंटरटेनमेंट प्रा.लि. प्रस्तुत यह लोकगीत मेढ़ छटवा को अपने खांटी अंदाज में गाया है समर सिंह ने और उनका साथ दी हैं सिंगर कविता यादव ने। गीतकार आलोक यादव, संगीतकार एडीआर आनंद व आलोक-मनोज हैं। इस गाने की रिकॉर्डिंग सम्राट स्टूडियो, वाराणसी में किया गया है। रिकॉर्डिस्ट प्रिंस विश्वकर्मा हैं। निर्देशक सुनील बाबा, कोरियोग्राफर संदीप राज, डीओपी नित्या, एडीटर पप्पू वर्मा, मैनेजर अफजल शाह हैं। परिकल्पना पंकज सोनी का, टीम रामप्रवेश सुधीर की है।
मिली सूत्रों से जानकारी के अनुसार समर सिंह मधुर गायन शैली में गाये हुए निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड म्यूजिक कंपनी से निरहुआ इंटरटेनमेंट प्रस्तुत बैक टू बैक सौ गाने रिलीज होंगे। इतना ही नहीं समय-समय पर एक से बढ़कर एक अच्छे गानों के ऑडियो वीडियो संगीतप्रेमियों देखने व सुनने को मिलेंगे। समर सिंह का देसी अंदाज में गाना और निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड का साथ आने वाले समय में वाकई बड़ा धमाल मचाने वाला होगा। जिससे उनके फैंस व संगीतप्रेमियों को एक से बढ़कर एक अच्छे गाने देखने व सुनने को मिलते रहेंगे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button