Sports

अस्पताल में भर्ती हुए सचिन तेंदुलकर, ट्विटर पर दी जानकारी

27 मार्च को हुए थे कोरोना संक्रमित

मुंबई । भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सचिन तेंदुलकर ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। डॉक्टरों की सलाह के बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद उन्होंने खुद को घर पर ही क्वारंटीन कर लिया था और जरूरी प्रोटोकॉल फॉलो कर रहे थे।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, `डॉक्टरों की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हो गया हूं। मैं जल्द ही अस्पताल से ठीक होकर लौट आऊंगा। आप सभी लोग मेरे लिए प्रार्थना कर रहे हैं इसके लिए मैं आप सभी को धन्यवाद देता हूं। ` इसके साथ ही सचिन ने 2011 विश्व कप की 10वीं वर्षगांठ पर सभी भारतीयों और साथी खिलाड़ियों को बधाई दी। सचिन तेंदुलकर को कोरोना होने की पुष्टि 27 मार्च को हुई थी। कोरोना के हल्के लक्षण मिलने के बाद तब उन्होंने डॉक्टर्स की सलाह पर खुद को क्वारंटीन कर लिया था। सचिन में खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि भी ट्वीट से ही दी थी।

सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में रोड सेफ्टी वर्ल्‍ड सीरीज में हिस्‍सा लिया था, जहां उनकी कप्‍तानी में इंडिया लेजेंड्स ने खिताबी जीत हासिल की थी। इसी टूर्नामेंट के कुछ दिन बाद ही सचिन तेंदुलकर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। इसके बाद इंडिया लेजेंड्स की टीम में शामिल तीन और भारतीय क्रिकेटर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें यूसुफ पठान, इरफान पठान और एस. बद्रीनाथ शामिल थे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button