UP Live

45 वर्ष से ऊपर के लोगो को कोरोना वैक्सीन लगाने का रोस्टर जारी

जानें किस दिन किन लोगों को लगेगी वैक्सीन

दुद्धी, सोनभद्र– सरकार ने कोविड वैक्सिनेशन को लेकर नए दिशा निर्देश जारी किये हैं।कोविड के बढ़ते मामलों को लेकर गंभीर हुई सरकार ने वैक्सिनेशन में तेजी लाने के निर्देश देते हुए, एक अप्रैल से 45 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के सभी लोगों को वैक्सीन लगाने की छूट दे दी है।
दुद्धी सीएचसी के बीपीएम संदीप सिंह ने बताया कि भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए रोस्टर जारी किये गये हैं।ताकि सबको सुलभता से सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जा सके। जिसके अंतर्गत 8 व 9 अप्रैल को मीडिया कर्मी एवं विभिन्न प्रतिष्ठानों के दुकानदारों को वैक्सीन लगेगी।इसी तरह 10 अप्रैल को बैंक व इंश्योरेंस कर्मियों को, 12,13 व 14 अप्रैल को स्कूल कालेज के अध्यापक गणों को, 15 व 16 अप्रैल बस व आटो रिक्शा के ड्राइवर तथा रेहड़ी व पटरी दुकानदारों को, 17 व 19 अप्रैल को सरकारी कार्यालय के अधिकारी व अधीनस्थ कर्मचारियों को एवं 20 व 21 अप्रैल को अधिवक्ता एवं ज्यूडिशियल से जुड़े लोगों को वैक्सीन लगाई जायेगी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button