Astrology & Religion

आसमान में दिखेगा रिंग ऑफ़ फायर, साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 को

नई दिल्ली । साल का आखिरी सूर्य ग्रहण शनिवार यानी 14 अक्तूबर को लगने वाला है। ये कोई आम सूर्य ग्रहण नहीं है बल्कि खगोलीय घटनाओं में रुचि रखने वाले लोगों के लिए बेहद खास होने वाला है। साल 2023 में कुल चार ग्रहण लगने थे, जिनमें से तीसरा ग्रहण 14 अक्टूबर के दिन लगने जा रहा है। साथ ही यह ग्रहण साल का दूसरा सूर्य ग्रहण होगा। यह ग्रहण खास इसलिए है क्योंकि इस दौरान आकाश में एक अद्भुत दृश्य देखने का मौका मिलेगा। इस दौरान सूर्य एक ‘रिंग ऑफ फायर ‘ यानी आग के छल्ले की तरह नजर आएगा। यह अद्भुत नजारा वलयाकार सूर्य ग्रहण लगने पर दिखाई देता है। (वीएनएस)

Related Articles

Back to top button