Crime

आर्डर कैंसिल करने पर रेस्टोरेंट मालिक ने पीटा

वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र कचहरी स्थिति एक होटल में ग्राहक को खाने का आडर देना और देरी होने पर उसे कैंसिल करना महंगा पड़ा।  अरोप है कि होटल मालिक समेत अन्य ने उसके साथ मारपीट की। इस ममाले में ग्राहक  की तहरीर पर कैंट थाने में होटल कर्मियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की जांच कर रही है किया गया है।

अतुल यादव निवासी वरुणापुल घर के लिए खाने का आर्डर कचहरी स्थित ट्रीट बार रेस्टोरेन्ट में वेटर को दिया। देर होने पर वेटर को कई बार खाना लाने को जब कहा ,कहने के बावजूद  वेटर बार-बार अश्वासन दे कर चला जाता था। देर होने पर अतुल ने वेटर को कहा कि अब मेरा आर्डर कैंसिल कर दो। इस बात पर वेटर ने कहा कि जमा आर्डर का एक हजार रुपया वापस नहीं होगा। आरोप है कि इसी बात को लेकर वेटर से कहासुनी शुरू हो गई। रेस्टोरेंट कर्मी गाली गलौच करने लगा। रेस्टुरेंट के मालिक के ललकारने पर दूसरा वेटर  सुनील सहित तीन चार लोगों ने उसे जमीन पर गिराकर लात घुसों से मारा। सिर पर प्लेट तोड़ दिया। पीड़ित ने कैंट थाने में रपट दर्ज करायी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button