
क्षेत्र में गणतंत्र दिवस की रही धूम, लहराये तिरंगा-बंटी मिठाईयां
किसान आंदोलन के नाम पर देश विरोधी ताकतें सक्रिय- विधायक
दुद्धी,सोनभद्र- तहसील मुख्यालय व आसपास के क्षेत्र में मंगलवार को गणतन्त्र दिवस धूमधाम से मनाया गया | नगर स्थित विधान सभा कार्यालय पर विधायक हरिराम चेरो ने झंडारोहण कर,सलामी दी।उन्होंने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में 72 वां गणतंत्र दिवस पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है।केंद्र व प्रदेश की सरकार ने अपनी कल्याणकारी नीतियों से देश को विकसित देशों की श्रृंखला में लाने का काम किया है।पूरी दुनियां की नजर भारत पर टिकी है।लेकिन वहीं देश विरोधी कुछ ताकतें देश को खंडित करने में लगी हैं।ये किसानों की आड़ में किसान आंदोलन के नाम पर देश की राजधानी में अराजकता फैलाने का काम कर रहे हैं।
गणतंत्र दिवस के दिन किसानों का ट्रैक्टर मार्च आयोजित करने सोची समझी साजिश है।जो देश को विश्व पटल पर बदनाम करने की घिनौनी साजिश है।इसके साथ ही तहसील मुख्यालय पर उपजिलाधिकारी रमेश कुमार,मुंसिफ न्यायालय पर मुंसिफ मजिस्ट्रेट ,दुद्धी बार एसोसिएशन में अध्यक्ष कैलाश कुमार, सिविल बार एसोसिएशन में अध्यक्ष नागेंद्र श्रीवास्तव, कोतवाली में पुलिस क्षेत्राधिकारी राम आशीष यादव,डिग्री कालेज में प्राचार्य डॉ नीलांजन मजूमदार,राजकीय इंटर कालेज व बालिका इंटर कालेज में प्रधानाचार्य,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अधीक्षक डॉ गिरधारी लाल,नगर पंचायत में चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि, डीसीएफ में चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि, क्रय विक्रय समिति दुद्धी में अध्यक्ष रामेश्वर राय,दुद्धी लैम्पस में अध्यक्ष अंजनी जायसवाल समेत तमाम सरकारी, अर्धसरकारी कार्यालय,शिक्षण संस्थाओं पर उनके प्रमुख द्वारा विधि विधान पूर्वक झंडारोहण कर,एकता व अखंडता का संदेश दिया गया।इस मौके पर जेबीएस अध्यक्ष कमलेश सिंह कमल,डॉ विनय कुमार श्रीवास्तव, बृजेश कुमार राजू कुशवाहा, अरुण ताड़े,मोनू सिंह,मीरा देवी,पुष्पा देवी,बसन्ती देवी,संजू तिवारी,प्रमिला देवी,उर्मिला देवी,रमापति,इन्द्रमन,नजरानी समेत कई लोग उपस्थित रहे।





