Crime

आत्महत्या पर विवश करने में पांच समेत अज्ञात पर रपट

वाराणसी। चितईपुर थाना क्षेत्र के राजेंद्र विहार कॉलोनी नेवादा में रहने वाले ठेकेदार गौरीशंकर सिंह को मानसिक प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उसकाने के मामले में आनंद सिंह, मनोज सिंह, विपिन कुमार सिंह, सुरजीत कुमार सिंह, शिवम सिंह और अज्ञात के विरुद्ध चितईपुर थाने में मृतक की पत्नी ने रपट दर्ज करायी।

गौरीशंकर सिंह की पत्नी नीलम सिंह का आरोप है कि उनके पति जगतगंज लाहुराबीर में सेवेरा एक्सवाईजेड सी चलाते थे। गेल इण्डिया का जेएसई इंफ्रास्ट्रक्चर के स्थानीय कैलापुरी मुगलसराय तहत गैस पाइपलाइन बिछवाने का ठेका लिए थे। जिसमें काम करवाने के बाद गौरी शंकर को 84 लाख बकाया नहीं दिया था और उनके उपकरण भी रख लिया। इस वजह से गौरीशंकर परेशान कहते थे।

पत्नी का आरोप है कि जेसीई कंपनी के मालिक आनंद सिंह, मनोज सिंह सहित अन्य मिलकर उनके पति को मानसिक प्रताड़ित करते थे। एक दिसंबर को गौरीशंकर घर पहुंचे और चंदौली जाने के बाद घर से निकले। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। चार दिन बाद उनका शव नगवा इलाके में गंगा में उतराया मिला था। इस मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button