Technology

रिलायंस जियो के प्लान हुये 20 फीसदी तक महंगें

भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया द्वारा मोबाइल टैरिफ दरों में बढोतरी किये जाने के बाद आज सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस जियो ने भी अपने टैरिफ दरों में 20 फीसदी तक की बढोतरी की गयी है।जियो ने आज नए अनलिमिटेड प्लान की घोषणा की, यह प्लान 1 दिसंबर से लागू होंगे। रिलायंस जियो का दावा है कि उसके टैरिफ रेट अब भी सबसे कम हैं।जियो के विभिन्न प्लान में 31 रुपये से लेकर 480 रुपये तक का इजाफा किया गया है।

जियोफोन के लिए विशेष तौर पर लाए गए पुराने 75 रुपये के प्लान की नई कीमत अब 91 रुपये होगी। वहीं अनलिमिटेड प्लान का 129 रुपये वाला टैरिफ प्लान अब 155 रुपये में मिलेगा। एक वर्ष की वैलीडिटी वाले प्लान में रेट सबसे ज्यादा बढ़े हैं। पहले यह प्लान 2399 रुपये का था जिसे अब 2879 रुपये कर दिया गया है।रिलायंस जियो के डाटा एड-ऑन प्लान के रेट भी बढ़े हैं। 6जीबी वाले 51 रुपये के प्लान के लिए अब 61 रुपये और 101 वाले 12 जीबी वाले एड-ऑन प्लान के लिए अब 121 रुपये लगेंगे। सबसे बड़ा 50 जीबी वाला प्लान भी अब 50 रुपये महंगा हो कर 301 रुपये का हो गया है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button