UP Live

रेंजर ने बालू लोड ट्रकों से की खनिज प्रपत्रों की जांच, हड़कम्प

दुद्धी, सोनभद्र- बघाडू-दुद्धी मार्ग पर बालू का परिवहन कर रहे ट्रकों को बघाडू रेंजर ने रोक कर परमिट की जांच की ।कागज मांगने पर ट्रक चालक मौके पर कोई परमिट नहीं दिखा सकें। मौके पर परमिट नही होने पर ट्रकों को रेंजर ने खड़ा करा दिया जिससे ट्रक चालकों में खलबली मच गयी। मौके पर परमिट नही दिखाए जाने को लेकर तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। उधर ग्रामीणों का कहना है कि जब कभी ग्रामीण छोटे मोटे काम के लिए बालू खनन करते हैं तो वन विभाग सहित पुलिस तक की गाज गिर जाती है। लेकिन बड़े बड़े ट्रकों से बिना परमिट ही परिवहन किया जा रहा है।जिससे राजस्व की चोरी करने की आशंका जताई जा रही हैं।

बालू का परमिट परिवहन वाहन पर साथ साथ चलना चाहिए।पीछे से परमिट का क्या मतलब ? बता दें कि क्षेत्र में इस समय भी कोई भी खनन लीज नही चल रही हैं इसलिए डम्प बालू की बिक्री की जा रही हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि ज्यादातर ट्रकें बिना परमिट ही इस मार्ग पर परिवहन होते हुए जिले को पार कर रही हैं। इस मामले में बघाडू रेंजर रूप सिंह का कहना है कि ट्रकें बघाडू भंडारण साइट से बालू लोड कर आ रही थी। जिस पर जांच के दौरान परमिट नही पाया गया । ट्रक चालकों ने बताया कि सड़क जाम होने के कारण हमलोग पेट्रोल पंप के पास गाड़ी खड़ी करते हैं। हालांकि थोड़े देर बाद परमिट दिखाई गई। इसके बाद गाड़ियां छोड़ दी गई।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button