
पिंडरा ,वाराणसी। तहसील बार एसोसिएशन पिंडरा के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर राजेश पटेल ने बाजी मारी वहीं महामंत्री श्याम मोहन उपाध्याय चुने गये। विजेता प्रत्याशी ढोल नगाड़ों के बीच मौनी बाबा आश्रम से होते हुये पूरे तहसील में भ्रमण कर वरिष्ठ अधिवक्ताओ का आशीर्वाद लिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के तगड़े इंतजाम रहे।
चुनाव अधिकारी जटाशंकर मिश्र, लालबहादुर और मनोज मिश्रा ने बताया कि कुल 348 मत में से 310 मत पड़े। जिसमें अध्यक्ष पद के दावेदार राजेश पटेल को 191, रामभरत यादव को 108 मत, प्रफुल्ल कुमार मौर्य को 11 मत मिले। राजेश पटेल 83 मतों से विजयी घोषित किये गए। वही महामन्त्री पद के प्रत्याशी श्याम मोहन उपाध्याय को 179 तथा राजेश कुमार सिंह को 130 मत मिले। श्याम मोहन 49 मतों से जीत हासिल की।
जीत के घोषणा के बाद निकले विजयी जुलूस में निवर्तमान अध्यक्ष मनोज शुक्ला,पूर्व अध्यक्ष अशोक पांडेय, श्रीनाथ गोंड, प्रीतराज माथुर अरुण दुबे, सत्यप्रकाश चौबे, विजय पाण्डेय, श्रीप्रकाश मिश्रा , श्याम शंकर सिंह व जयचंद समेत अनेक वकील शामिल रहे। वही इसके पूर्व निम्न पदों पर एकमात्र नामांकन होने के कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया और प्रमाण पत्र दिया गया।
निर्विरोध निर्वाचित होने वाले पदाधिकारी
वरिष्ठ उपाध्यक्ष- सन्तोष सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष – (10 वर्ष से अधिक) विपुल कुमार मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष- संजय दुबे, कोषाध्यक्ष- सतीश कुमार सिंह, स0 सचिव प्रशासन अविनाश कुमार बोस, पुस्तकालय सचिव – उमेश कुमार सिंह, आॅडिटर- आशीष कुमार दुबे समेत 9 लोग प्रबंध समिति के सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।



