UP Live

रेलवे इलेक्ट्रिक लाइन का हाइटेंशन तार टूटकर गिरने से चपेट में आया युवक झुलसा

दुद्धी, सोनभद्र- स्थानीय रेलवे स्टेशन से करीब 5 किमी पूर्व विंढमगंज रूट पर खजूरी रेलवे गेट संख्या 60 बी के पास टूटकर लटक रहे 25 हजार वोल्ट लाईन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया।जिसे आनन फानन में दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सायं करीब 7 बजे स्टाफ स्पेशल ट्रेन विंढमगंज से दुद्धी की ओर जा रही थी,तभी अचानक गेट संख्या 60 के करीब 200 मीटर आगे विद्युत लाईन के एक खम्भे में लगा कपलिंग स्टे किसी तरह टूटकर लटक गया।इस बीच वहां से गुजर रहा ग्रामीण आनंद कुमार पुत्र देवेंद्र चौधरी निवासी खजूरी उसकी चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया।उसे दुद्धी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।कुछ देर बाद दुद्धी से विंढमगंज की ओर जा रही स्टाफ स्पेशल ट्रेन टूटे आरडी राड को देखकर रोक लिया।जिसे वापस दुद्धी स्टेशन लौटना पड़ा। कुछ देर बाद पहुंची टेक्निकल टीम ने टूटकर लटके तार को ठीक किया और रुट को बहाल किया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button