Entertainment

नये साल में किसान बनेंगे राहुल रेशमा, फर्स्ट लुक हुआ आउट

मुंबई : भोजपुरी सिनेमा की बहु चर्चित सुपरहिट जोड़ी रीबेल राहुल सिंह और सिनेतारिका रेशमा शेख नये साल में किसान बनने वाले हैं और जमकर खेती करने वाले हैं। जी हां, यह माजरा पूरा फिल्मी है। वे दोनों कलाकार ब्लू व्रज फिल्म्स बैनर के तले निर्माणाधीन भोजपुरी फिल्म एगो कहानी किसान के में किसान की भूमिका निभाने वाले हैं, जिसमें वे किसान के रूप में खेती करते हुए नजर आने वाले हैं। इस फ़िल्म का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया में आउट किया गया है। चूंकि हमारा भारत देश कृषि प्रधान देश है और किसान हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। क्योंकि किसान दिन-रात खेतों में कठिन परिश्रम करके फसल उगाते हैं, तभी हमें खाने के लिए अन्न मिल पाता है। इसी बात को ध्यान में रखकर किसान पर आधारित फ़िल्म एगो कहानी किसान के का निर्माण किया जा रहा है। इस फिल्म के निर्माता सुरेन्द्र प्रसाद सिंह हैं। सह निर्माता कृष्णा पंडित हैं। निर्देशक बिरेन हैं। गीतकार मुकेश सावन के लिखे गीत को संगीतकार सावन कुमार ने मधुर संगीत से सजाया है। फ़िल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव व अरविन्द मौर्या हैं। इस फ़िल्म में मुख्य कलाकार राहुल सिंह, रेशमा शेख, उदय श्रीवास्तव,  बालेश्वर सिंह, अनिता, रिशु खान आदि हैं।
गौतलब है कि सुपरहिट भोजपुरी फिल्म प्लेटफॉर्म नम्बर 2 की अपार सफलता के बाद लगातार कई फिल्मों में रेशमा शेख और राहुल सिंह की जोड़ी धमाल मचाने वाली है। इसके अलावा एक बार फ़िर यह जोड़ी पहली बार किसान पर आधारित फिल्म में काम करने जा रही है। जोकि बहुत ही बेहतरीन फ़िल्म हैं। इसकी शूटिंग 2021 के 15 फरवरी से शुरू होगी और 15 अगस्त को फिल्म को रिलीज किया जाएगा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button