![](https://i0.wp.com/cmgtimes.com/wp-content/uploads/2021/02/news-18.jpg?fit=680%2C452&ssl=1)
प्रयागराज पहुंची प्रियंका गांधी , संगम में लगाई डुबकी
प्रयागराज । कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को प्रयागराज पहुंची हैं। वह सबसे पहले आनंद भवन गईं। वहां करीब एक घंटे का वक्त गुजारने के बाद प्रियंका संगम तट पहंची। आनंद भवन से वह नैनी ओवरब्रिज होते हुए अरैल घाट पहुंचीं। वहां नाव से बीचोबीच जाकर उन्होंने संगम में डुबकी लगाई। नाव से ही उन्होंने माघ मेला क्षेत्र में प्रवेश किया। इसके पहले बमरौली एयरपोर्ट से प्रियंका का काफिला सबसे पहले आनंद भवन पहुंचा। आनंद भवन पहुंचकर प्रियंका भाव विभोर हो गईं। अपने बच्चों के साथ आई प्रियंका ने कभी गांधी परिवार का आवास रहे आनंद भवन में पुरखों को याद किया।
मौनी अमावस्या के पवित्र स्नान में गंगा तट प्रयागराज पहुंची महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी। pic.twitter.com/gNjtML05d8
— UP Congress (@INCUttarPradesh) February 11, 2021
उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री और अपने परनाना जवाहर लाल नेहरू की स्मृतिका पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही पंडित मोतीलाल नेहरू और इंदिरा गांधी को भी नमन किया। वहां एक बैठक के बाद उन्होंने स्वराज भवन ट्रस्ट से जुड़े कर्मचारियों और शुभचिंतकों से भी मुलाकात की। उन्होंने स्वराज भवन ट्रस्ट के संचालित अनाथालय में रहने वाले बच्चों के साथ भी कुछ समय बिताया। आनंद भवन में वह करीब एक घंटे तक रुकी थीं।
श्रीमती प्रियंका गांधी जी आनंद भवन में संगम विसर्जन से पूर्व रखी गई पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की अस्थियों के स्थल पर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती हुई। pic.twitter.com/IPDUd612aO
— UP Congress (@INCUttarPradesh) February 11, 2021