प्रधानमंत्री YouTube पर भी सबसे लोकप्रिय: 1 करोड़ सब्सक्राइबर्स के साथ दुनिया के बड़े नेताओं को छोड़ा पीछे
राहुल गांधी के सिर्फ 5.25 लाख
सोशल मीडिया प्लेटफार्म यूट्यूब पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चैनल के सब्सक्राइबर्स की संख्या मंगलवार को एक करोड़ के पार पहुंच गई ।जब श्री मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर रहे थे उस समय 26 अक्टूबर 2007 को “ नरेंद्र मोदी” चैनल बनाया गया था। प्रधानमंत्री अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी सक्रिय हैं। ट्विटर पर उनके 753 लाख, इंस्टाग्राम पर 651 लाख और फेसबुक 468 लाख फॉलोअर्स है।यूट्यूब पर श्री मोदी के सब्सक्राइबर्स की संख्या देश के अन्य प्रमुख नेता के मुकाबले अधिक है। विपक्षी नेताओं में कांग्रेस के राहुल गांधी के 5.25 लाख, शशि थरूर के 4.39 लाख, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के 3.73 लाख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के 2.12 लाख सब्सक्राइबर्स है।
सोशल मीडिया के बादशाह हैं प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री मोदी सोशल मीडिया पर फॉलो किए जाने वाले भारतीय नेताओं की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। ट्विटर पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 7.5 करोड़ से ज्यादा है। दुनिया भर में अगर सक्रिय नेताओं की बात की जाए तो प्रधानमंत्री ट्विटर पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले नेता हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को ट्विटर पर प्रधानमंत्री मोदी से काफी कम 30.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।
ट्विटर
सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर पीएम मोदी ने फॉलोअर्स की संख्या 75.3 मिलियन यानि 7.53 करोड़ पार कर गई है जबकि वह मात्र 2,430 लोगों को फॉलो करते हैं।
फेसबुक
फेसबुक पर 4 करोड़ 60 लाख से अधिक लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पेज को लाइक करते हैं।
इंस्टाग्राम
प्रधानमंत्री मोदी आए दिन सोशल मीडिया पर नया कीर्तिमान स्थापित करते रहे हैं। फोटो-शेयरिंग प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री मोदी 65.1 मिलियन से अधिक फॉलोअर के साथ इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री मोदी सबसे लोकप्रिय वैश्विक नेता हैं।
लिंक्डइन
लिंक्डइन पर प्रधानमंत्री मोदी के 36 लाख 78 हजार फॉलोअर हैं।
नरेन्द्र मोदी एप
गूगल प्ले स्टोर से नरेन्द्र मोदी एप डाउनलोड करने वालों की संख्या एक करोड़ से ज्यादा है। यह आम लोगों के साथ संवाद का एक बड़ा और अहम मंच है। प्रधानमंत्री मोदी इस एप के जरिए देशवासियों के साथ सीधा संवाद करते हैं। इस एप के जरिए लोग अपनी शिकायतें और सुझाव भी प्रधानमंत्री के साथ साझा करते हैं।जाहिर है कि भारत में प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता में लगातार इजाफा होता जा रहा है। लोग एक राजनेता के तौर पर पीएम मोदी को काफी पसंद कर रहे हैं और उनके बारे में जानना चाहते हैं। ये आंकड़े बताते हैं कि पीएम मोदी राजनीति के ही नहीं सोशल मीडिया के भी किंग हैं।
प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता
अमेरिकी डाटा रिसर्च एजेंसी मॉर्निग कंसल्ट के सर्वे में प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय और शीर्ष नेता बने हुए हैं। कोरोना महामारी के बीच पीएम मोदी एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता चुने गए हैं। मॉर्निग कंसल्ट के ताजा सर्वे के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने अप्रूवल रेटिंग में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन समेत दुनिया के 13 राष्ट्राध्यक्षों को पीछे छोड़ दिया है। सर्वे में प्रधानमंत्री मोदी की अप्रूवल रेटिंग 71 प्रतिशत है। श्री मोदी के बाद 66 प्रतिशत के साथ मैक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रे मैनुएल लोपेज ओब्राडोर दूसरे, और 60 प्रतिशत के साथ इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्राघी तीसरे स्थान पर है। इस सर्वे में 43 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति छठे नंबर पर और 26 प्रतिशत के साथ ब्रिटिश प्रधानमंत्री 13वे स्थान पर हैं।
सबसे लंबे वक्त तक सत्ता में रहने वाले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री बने मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने 14 अगस्त, 2020 को एक अनोखा रिकॉर्ड कायम किया। वे गैर कांग्रेसी पहले प्रधानमंत्री बन गए, जिन्होंने सबसे अधिक देश की सेवा की है। इस पद पर सबसे लंबे समय तक रहने वाले वे देश के चौथे प्रधानमंत्री बन गए। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 2268 दिन तक सेवा की, जिनका रिकॉर्ड उन्होंने तोड़ा। प्रधानमंत्री मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में और भी बड़ी जीत हासिल की और नरेन्द्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बने। इससे पहले अटल बिहारी वाजपेयी 3 बार भारत के प्रधानमंत्री बने। वाजपेयी पहले ऐसे गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया था।
सबसे लंबे समय तक सेवा करने का रिकॉर्ड
गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री के रूप में सबसे अधिक समय तक देश की सेवा करने के बाद 14 अगस्त, 2020 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम एक और रिकॉर्ड जुड़ गया। प्रधानमंत्री मोदी निर्वाचित सरकार के प्रमुख के नाते वे सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहे हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के कार्यकाल जोड़ा जाए तो नरेन्द्र मोदी सबसे आगे हैं। इस सूची में कई ऐसे नाम हैं जिन्होंने बतौर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं देश को दी हैं, लेकिन नरेन्द्र मोदी के नाम 18 साल और 306 दिनों के साथ सबसे ज्यादा वक्त तक निर्वाचित सरकार के प्रमुख के तौर पर रहने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू 16 वर्ष और 286 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर रहे, जबकि इंदिरा गांधी 15 वर्ष और 350 दिन तक प्रधानमंत्री रहीं। प्रधानमंत्री पद पर मनमोहन सिंह 10 वर्ष और 4 दिन तक रहे। वहीं, अटल बिहारी वाजपेयी 6 वर्ष और 77 दिनों तक इस पद पर रहे।
देश के 50 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में प्रधानमंत्री मोदी नंबर वन
मई 2020 में फेम इंडिया-एशिया पोस्ट के सर्वे में प्रधानमंत्री मोदी देश के 50 प्रभावशाली लोगों में अव्वल बने हुए थे। सर्वे में प्रधानमंत्री मोदी को 99.6 प्रतिशत मत मिले। प्रधानमंत्री अपनी लोकप्रियता और काम को लेकर सबसे ज्यादा पसंद किए गए। सर्वे में प्रधानमंत्री मोदी के बाद दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और तीसरे नंबर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रहे। प्रभावशाली लोगों की सूची में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कांग्रेस नेता राहुल गांधी से आगे थे। नीतीश कुमार 16वां स्थान, जबकि राहुल गांधी को 21वां स्थान मिला। फेम इंडिया और एशिया पोस्ट सर्वे 2020 की देश के 50 प्रभावशाली लोगों की यह सूची बनाने के लिए 12 हजार बुद्धजीवियों की राय ली गई थी।



