National

दौड़ते दिखे राष्ट्रपति कोविंद, दिया स्वस्थ रहने का संदेश

नई दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने चार दिवसीय दौरे के लिए दीव में है। दीव में राष्ट्रपति ने सोमवार की सुबह घोघला समुद्र तट पर दौड़ते हुई बिताई। कोविंद ने इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया। राष्ट्रपति भवन की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, रामनाथ कोविंद यहां कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। रामनाथ कोविंद ने इस वीडियो को ट्वीट पर शेयर करते हुए लिखा कि, जैसा कि हम सब जानते है कि हम 2021 में प्रवेश करने वाले हैं, एक मुश्किल भरे साल के बाद, जिसने हम सभी का बहुत परीक्षी ली है। तो आइए हम एक साथ उठें और फिट और स्वस्थ रहने का प्रयास करें। आने वाला वर्ष हमारे जीवन में अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि ला सकता है। वीडियो में राष्ट्रपति को समुद्र तट पर टहलते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि कोविंद शुक्रवार को केंद्र शासित प्रदेश में आए थे, और सोमवार को दोपहर तक दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button