
वाराणसी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विजय विश्वकर्मा की अदालत में शृंगार गौरी केस के पैरोकार जितेंद्र सिंह बिसेन समेत दो के खिलाफ दायर अर्जी की सुनवाई के दौरान सोमवार को चौक थाने ने आख्या प्रस्तुत की। पुलिस ने रिपोर्ट में कहा है कि वादी की ओर से लगाए आरोप उनके थाना क्षेत्र का नहीं है। अदालत अब 16 जनवरी को सुनवाई होगी।
ज्ञानवापी शृंगार गोरी प्रकरण की चार वादी रेखा पाठक, मंजू व्यास, लक्ष्मी देवी व सीता साहू ने पांचवीं वादी राखी सिंह के पैरोकार जितेंद्र सिंह बिसेन के खिलाफ कोर्ट में धारा 156 (3) के तहत प्रार्थना पत्र दाखिल किया है। आरोप है कि सीएम को पॉवर आॅफ अटानी सौंपने और मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाया गया। अदालत परिसर में अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल भी किया गया। वादी व उनके पैरोकारों के साथ गाली-गलौज की जाती है।



