
वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के मलहिया इलाके में स्थित माँ लक्ष्मी आभूषण की दुकान का शुक्रवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर 50 हजार नकद और चार लाख का गहना उड़ा दिया। शनिवार सुबह मकान मालिकिन के उठने के बाद चोरी की जानकारी हुई। मकान मालकिन का बेटा से सूचना पर पहुंचे दुकानदार अक्षय सेठ ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना एसीपी भेलुपुर लंका पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना कर घटना स्थल के समीप लगें सीसीटीवी कैमरों को खांगला हैं। स्थानीय लोगों का आरोप हैं कि घटना स्थल दो सौ मीटर दूर पर विश्वसुंदरी पुल के नीचे रमना चौकी की पिकेट लगती हैं। जिसके बाद भी चोरों ने घटना को अंजाम दिया हैं। अक्षय सेठ रमना गांव में घर बनवाकर रहता हैं।
पुलिस ने सराफा कारोबारियों संग की बैठक
चौबेपुर। चौबेपुर थाना क्षेत्र में सराफा करोबारियों के यहां हो रही चोरी की घटनाओं को रोकने और सुरक्षा के बाबत पुलिस और सराफा कारोबारियों संग बैठक चौबेपुर थाना परिसर में रविवार को हुई। थाना राजीव सिंह ने कारोबारियों को आश्वस्त किया, कहा कि पुलिस रात में गश्त बढ़ा दी है। सुरक्षा के लिए लिहाज से संदिग्धों से पूछताछ की जाती है। उन्होंने व्यापारी से अपील की, प्रतिष्ठानों में सेंसर सीसीटीवी कैमरा,राउटर कैमरा लगवाएं तथा क्षेत्र के संदिग्ध गतिविधियों को पुलिस को सूचना दें। साथ ही मुंह पर गमछा बांधे आये लोगों पर सर्तकता बरते। बैठक जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल एनपी जायसवाल नन्हे. स्वर्णकार समाज अध्यक्ष चौबेपुर प्रदीप कुमार सोनी, राजू सेठ. पूर्व प्रधान मनोज सेठ, बंगाली बाबू सेठ, पंचम सेठ, शिव कुमार सेठ आदि लोग थे।
घर मे बाहर खड़ी बाइक चोरी
तरना। शिवपुर थानाक्षेत्र के चंद्राग्रीन सोसाइटी निवासी विशाल श्रीवास्तव की बाइक चोरी हो गयी। विशाल श्रीवास्तव के अनुसार बुधवार को वह अपनी बाइक अपने ब्लॉक के बाहर खड़ी कर घर मे चले गए। थोड़ी देर बाद बाहर आकर देखा कि उनकी बाइक गायब थी। काफी खोजबीन करने के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कराया।



